img

भोपाल (मध्य प्रदेश). मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या में श्री राम के दर्शन करने के लिए जाएंगे। यूपी से लौट के बाद रविवार के दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक चर्चा के दौरान यह जानकारी दी। सोमवार के दिन कैबिनेट की बैठक के बाद मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य श्री राम के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।

मुख्यमंत्री मोहन के साथ मंत्रिमंडल आज करेगा रामलला के दर्शन

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादों ने यह बताया कि फरवरी के माह में अयोध्या में अत्यधिक भीड़ होने के कारण मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों ने अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने का निर्णय लिया था। हम सभी की भगवान के प्रति श्रद्धा है। हम सनातन संस्कृति को मानने वाले हैं। यह सभी देशवासियों के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने अपने नेतृत्व में प्राण प्रतिष्ठा कराकर सभी देशवासियों को राम के दर्शन करने का अवसर प्राप्त कराया है। यह सभी देशवासियों के लिए ऐतिहासिक यादगार है।

--Advertisement--