Government directives emphasize boosting business through improved facilities – Deputy Chief Minister Shri Keshav Prasad Maurya
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने पीड़ित परिवार की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने श्री शंकर लाल सरोज द्वारा प्रस्तुत प्रपत्र को मुख्यमंत्री जी को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु प्रेषित किया, ताकि जरूरतमंद परिवार को उपचार के लिए आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई हो सके।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसी भी गांव में कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित हो और आर्थिक तंगी के कारण उसका उपचार प्रभावित हो, यह सरकार के लिए चिंता का विषय है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है कि जरूरतमंदों को समय पर उपचार और आवश्यक सहायता उपलब्ध हो तथा धन के अभाव में किसी गरीब परिवार को अपने प्रियजन के इलाज के लिए असहाय न होना पड़े। श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंदों और गरीब परिवारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। ऐसे मामलों में हर संभव स्तर पर प्रयास कर पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने की पहल की जाती है। उन्होंने कहा कि जनसेवा, संवेदनशीलता और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना सरकार की प्रतिबद्धता है। उप मुख्यमंत्री की इस पहल से पवन कुमार के परिवार को उपचार के लिए आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद जगी है।